10:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल, पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

तौकीर रजा को किया नजरबंद।

बरेली।

बरेली में आज मुस्लिम नेता तौकीर रजा की धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जाने की जिद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में नजर आया। तौकीर रजा के घर को छावनी में तब्दील कर उन्हें नजरबंद कर लिया।

बताते हैं कि नमाज़ के बाद इक्ट्ठा हुए लोगों ने आई लव मोहम्मद के पोस्टर लहराते हुए इस्लामिया कालेज जाने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर पुलिस ने लोगों को दोडा दोडाकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस बल की संख्या देख प्रदर्शकारियों ने भागना ही मुनासिब समझा। बहरहाल सिथ्ति नियंत्रण में है। आस-पास के जिलों के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया है लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस