10:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -एड्स नियंत्रण सोसाइटी का बुर्रा फरीदपुर में लगा हेल्थ शिविर

उझानी बदांयू 26 सितंबर।

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय पुरुष बदायूं के द्वारा मिनी हेल्थ शिविर का आयोजन गुरुवार को गांव बुर्रा फरीदपुर ब्लॉक उझानी में आयोजित किया गया ।

शिविर का उद्धघाटन चिकित्साधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार , ग्राम प्रधान रंधावा यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया।

शिविर में डॉक्टर प्रनवी, डॉक्टर स्वाती , पुष्पेंद्र ईसीजी टेक्निशियन द्वारा आम जनमानस की समस्याओं का निदान किया गया ।

राजेश कुमार सागर काउंसलर ,रेशमवती आईसीटीसी काउंसलर के द्वारा मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग की गई। लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार पाली के द्वारा एचआईवी , सिफलिस, हेपेटाइटिस सी , हेपेटाइटिस बी की जांच की गई एवं रोहित सक्सेना संपूर्ण सुरक्षा केंद्र मैनेजर द्वारा एचआईवी , सिफीलिस , हेपेटाइटिस सी , हेपेटाइटिस बी के लक्षण व इसके निदान के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।

शिविर का संचालन आकाश सक्सेना द्वारा किया गया।
शिविर में आऐ लोगो की जांच व दवा वितरित की गई ।

शिविर में कुल 199 लोगों का रजिस्ट्रेशन व जांच की गई जिसमें एचआईवी का एक मरीज, हेपेटाइटिस सी के तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए ग्रामीणों ने कहा कि संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के द्वारा हमें एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई ।

इस शिविर में अमन कुमार, हनी सक्सेना, अंकुर मिश्रा,आशा कार्यकत्री , आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस