2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए होगा एआई तकनीक का इस्तेमाल

बदांयू 25 सितंबर।

शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले साल भी बोर्ड परीक्षाओं में एआई का उपयोग करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। इस साल, प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी।

इस साल होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल-मुक्त बनाने के लिए, पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को जिला मुख्यालय के सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले साल भी एआई का उपयोग करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। इस साल, प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र पर एआई की मदद ली जाएगी ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सकें।

एआई तकनीक से ऐसे होगी निगरानी

एआई यह न केवल परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नज़र रखेगा, बल्कि रात में प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कमरों यानी स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेगा।

अलर्ट सिस्टम किसी भी अनुचित गतिविधि जैसे कि छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश करना, या स्ट्रांग रूम के खुलने-बंद होने में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा।

कनेक्टिविटी जिले के कंट्रोल रूम के कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.