12:49 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सिद्व बाबा इंटर कालेज में मनाया गया रासोयो का स्थापना दिवस

उघैती- सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम का निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गया स्वयं सेवक व सेविकाओं के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत भी गया गया। कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य “मुझको नहीं तुमको” पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किये। कालेज के शिक्षक अश्वनी शर्मा ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण बातें बताई।वरिष्ठ शिक्षक नीरज चौहान ने परोपकार की भावना मन में रखकर ही इस इकाई में एकजुट होकर कार्य करने की बात कहीं।
इस अवसर पर विपलव भारती,प्रवीण मिश्र सहित समस्त स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.