बरेली। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय कारागार, इज्जतनगर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों को जेल व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान अधिवक्ता हुलासी राम गंगवार, अधिवक्ता प्रशांत सेंगर, जेल अधीक्षक अभिनाश गौतम, जेलर नीरज, डिप्टी जेलर सुमित्र देव त्रिपाठी एवं शिवाजी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जेल व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं में शामिल है और इज्जतनगर जेल उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी जेलों में से एक है।
ऑडियो माध्यम से छात्रों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया और मानवीय व्यवहार पर विशेष जानकारी दी गई। साथ ही जेल प्रशासन ने बताया कि हाल के वर्षों में डिजिटल तकनीक, शैक्षिक कार्यक्रमों और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर कैदियों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर के. के. गंगवार के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा खान, डॉ. कमल किशोर, सौम्या सरीन एवं सृष्टि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com