मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी स्कूल की कक्षा-7 की छात्रा को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक घंटे के लिए बनाया गया थानाध्यक्ष।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक 23.09.2025 को कस्तूरबा गांधी स्कूल थाना फैजगंज बेहटा की कक्षा-7 की छात्रा कुमारी हिमांशी को एक घंटे का थानाध्यक्ष बनाया गया । जिसमें उन्होंने थाने पर आगन्तुक महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे बताया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा श्री रामेन्द्र सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com