
उझानी बदांयू 23 सितंबर।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हाथों में पूजा की थाल लिए भक्त भोर से मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान ले के पूजा की थाली, ज्योति मन की जगा ली… और हो रही जय जयकार मैया जी तेरे मंदिर में…जैसे भजन गूंजते रहे।
नवरात्र के दूसरे दिन मोहल्ला बाज़ार कलां का बडी माता का मंदिर, साहूकारा का छोटी माता मंदिर , पुरानी अनाज मंडी शिव मंदिर ,साहूकारा का मैमिया मंदिर के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास मां संतोषी कृपा मंदिर सहित अन्य स्थलों पर भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। भोर में मां की मंगला आरती और विशेष पूजा के बाद मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए। मंदिरों के बाहर मेला जैसा माहौल था।
मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिरों में बैरिकेडिंग लगाकर भक्तों को दर्शन पूजन कराए गए। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी से मंदिरों के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com