भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा चलाए जा रहे “गौमाता को सजाना है – बरेली को बचाना है” अभियान के अंतर्गत आज झूलेलाल द्वार पर गौ रोटी सेवा का विशेष आयोजन किया गया।
👉 यह सेवा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती को समर्पित की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने अपने जीवन में सदैव समाज में सेवा, दान और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया। उसी प्रेरणा से आज गौ माता की सेवा की जा रही है।
प्रतिदिन रात 9 बजे आयोजित होने वाली इस सेवा में आज भी अनेक श्रद्धालु जुड़े और अपने घर से रोटियाँ लाकर गौमाता को समर्पित कीं।
संगठन ने कहा कि यह सेवा केवल धार्मिक आस्था से नहीं जुड़ी है, बल्कि इसका उद्देश्य गौ माता को प्लास्टिक और कूड़े से बचाना, उन्हें शुद्ध आहार देना और सड़क दुर्घटनाओं से उनकी रक्षा करना भी है।
🙏 इस मौके पर जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता, जिला महासचिव कशिश सक्सेना, जिला संगठन मंत्री आयुष अग्रवाल, अमन कृष्ण शास्त्री, रजत अरोड़ा, कुशाग्र गुप्ता, शिखर अग्रवाल, अश्वनी जायसवाल, ऋषभ मिश्र, राघव खंडेलवाल, महेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com