4:03 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गौमाता को बचाना है – बरेली को सजाना है भगवा हिन्दू सेना

गौमाता को बचाना है – बरेली को सजाना है
भगवा हिन्दू सेना, बरेली

📍 बरेली, दिनांक 18 सितंबर 2025

भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा चलाए जा रहे गौ सेवा अभियान के अंतर्गत आज कैंट विधायक माननीय श्री संजीव अग्रवाल जी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं कि:
1. गौमाता के गले में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रेडियम पट्टियाँ डाली जाएँ।
2. शहरभर में कूड़ेदान की उचित व्यवस्था की जाए ताकि गौमाता प्लास्टिक व गंदगी खाने को मजबूर न हों।
3. डेलापीर, प्रेम नगर थाना, सैटेलाइट बस स्टैंड एवं जगतपुर चौकी के पास विशेष रूप से समस्या का समाधान किया जाए।
👉 ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए माननीय विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने जिला अधिकारी महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भगवा हिन्दू सेना बरेली ने विधायक जी के सहयोग और संवेदनशीलता की सराहना की है और यह विश्वास व्यक्त किया है कि शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

🐄 अभियान के तहत प्रतिदिन “गौ रोटी सेवा” भी चलाई जा रही है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु गौमाता को रोटियाँ समर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.