2:14 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बाइक से व्यवसाय किया तो परमिट अनिवार्य -हर साल लगेगा टैक्स, नंबर प्लेट का भी बदलेगा रंग

बदांयू 17 सितंबर।

परिवहन विभाग अब दो पहिया वाहन का व्यावसायिक में पंजीयन कराने का नियम बना रहा है। विभिन्न कंपनियों को निर्देश देकर व्यवसायिक वाहनों का पंजीयन कराया जाएगा। न कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यावसायिक कार्य में उपयोग होने वाली बाइक को अब परिवहन विभाग से परमिट लेना होगा। इसके लिए विभाग विभिन्न कंपनियों में व्यावसायिक उपयोग के लिए संचालित होने वाले दो पहिया वाहनों को जल्द ही चिह्नित करेगा। उनका कॉमर्शियल पंजीकरण कराते हुए परमिट जारी करेगा। वाहन मालिकों से हर साल 2350 रुपये टैक्स भी वसूला जाएगा।

परिवहन विभाग में दोपहिया, ई-रिक्शा, कैब, ऑटो, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, कृषि संबंधित वाहन, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर समेत 17 श्रेणी के वाहनों के व्यावसायिक पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

अधिकतर कारोबारी अपने दो पहिया वाहनों को निजी वाहन के रूप में पंजीकृत कराकर चलाते हैं। घर-घर तक कुरियर पहुंचाने या जोमैटो, स्वीगी जैसी अन्य कंपनियों से जुड़े डिलीवरी बॉय भी निजी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। परिवहन विभाग अब इस पर सख्ती कर रहा है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर व्यवसाय में उपयोग होने वाले वाहनों का पंजीकरण व्यावसायिक में कराना होगा। साथ ही परमिट भी लेना होगा। बाइक की नंबर प्लेट भी पीली करानी होगी।
———–

व्यावसायिक वाहन के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग में आवेदन करना होगा। इसकी फीस 300 रुपये, परमिट के 700, कोर्ट फीस 100, आवेदन के 500 समेत 1250 रुपये देने होंगे। वार्षिक टैक्स के रूप में प्रति वर्ष 2350 रुपये जमा करने होंगे। फिटनेस के लिए अलग से 230 रुपये वार्षिक और प्रति सीट के आधार पर कर का निर्धारण होगा।

प्रदीप प्रजापति।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.