12:15 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में बड़े सरकार की दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सूफी संत हज़रत सुल्तान आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज़ आलम के नेतृत्व में मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए. दरगाह में अज़मत पीर जी ने चादर पेश करवाई और पीएम नरेंद्र मोदी की सलामती और लंबी उम्र की दरगाह में दुआ की. सभी ने भारत विश्व गुरु बने और विश्व में अमन चैन कायम करने के लिए आध्यात्मिक नेतृत्व भारत करें, उसके लिए भी दुआ की गई.
जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज़ आलम ने कहा नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा भारत के मुसलमान के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए।सबका साथ सबका विकास के नारे को मोदी जी ने ज़मीन पर लागू किया है।सर्व धर्म सद्भाव और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना के साथ सब एकजुट होकर रहें. प्रत्येक नागरिक देश को विकसित भारत बनाने में एक दूसरे का सहयोग करें. दरगाह में पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ चादर पेश की गई. उन्होंने कहा कि वसुदेव कुटुंबकम की हमारी अवधारणा है. उसके अनुरूप हमारा देश कभी सोने की चिड़िया थी जो फिर से सोने की चिड़िया बने और फिर से हम एक दूसरे के साथ रहें. वही सभी धर्म का सम्मान हो और सभी धर्म के लोग एक दूसरे का सहयोग करें
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नसीम खान एजाज़ खान बाबू अज़ीम अंसारी शरीफ अल्वी शराफ़त मुशाहिद अली आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.