8:22 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नवमी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी के 350 शहीदीसमागम को समर्पित विशेष कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में नवमी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी के 350 शहीदीसमागम को समर्पित एक विशेष कीर्तन दरबार हुआ जिसमें गुरुद्वारा साहब के हजूरी रागी परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह जी के द्वारा कीर्तन गायन किया गया उसके उपरांत अमृतसर साहब से विशेष तौर पर यहां पहुंचे हुए भाई साहब भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर जी जो की बीवी कौला भलाई केंद्र अमृतसर से संबंधित है यहां पहुंच कर कीर्तन एवं कथा के द्वारा संगत को निहाल किया इन्होंने आज के पंजाब के हालात के बारे में भी चर्चा की के किस तरह पंजाब के अंदर बाढ़ के पानी के द्वारा नुकसान हुए हैं और संगत के साथ मिलकर अरदास करी कि वहां पर जिन लोगों के नुकसान हुए हैं उनको परमपिता परमात्मा शक्ति प्रदान करें आज के इस कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत श्री रामलाल प्रदीप जुनेजा जी की ओर से गुरु का लंगर तैयार कराया गया जिसको सभी संगत ने छका। गुरुद्वारा सब कमेटी के द्वारा आए हुए रागी जत्थे का सरोपा डालकर सम्मान किया गया और श्री प्रदीप जुनेजा जी को भी सिरोपा प्रदान किया गया समूह साथ संगत ने गुरु का लंगर छका। अंत में गुरुद्वारा साहब के महासचिव ने आए हुए संगत का धन्यवाद किया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.