उघैती बदायूं।। क्षेत्र की ग्राम पंचायत करियामई गौशाला में लापरवाही का ऐसा आलम देखने को मिला कि ग्रामीण दंग रह गए। गौशाला में 8 से 10 गायें मृत पड़ी मिलीं, जिनसे चारों ओर भयानक बदबू फैल रही है। गांव में बीमारी फैलने का डर गहराता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।गंभीर बात यह है कि आधे से ज्यादा गायों के कानों में पहचान टैग तक नहीं हैं, जिससे साफ जाहिर है कि यहां देखरेख और रिकॉर्ड की भारी गड़बड़ी है। जब इस मामले में बीडीओ इस्लामनगर से संपर्क किया गया तो उन्होंने ठीकरा डॉक्टर पर फोड़ते हुए कहा – “डॉक्टर ने टैग नहीं लगाया”। वहीं, SDM महोदय और सचिव को बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।गांव के लोगों का कहना है कि गौशाला में बदइंतजामी से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोग दुर्गंध और बीमारी के खतरे से बेहद परेशान हैं।इस पूरे मामले पर युवा जिला महासचिव बदायूं ऋषभ चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com