ग्राम चठिया सेवाराम में घायल नंदी का सही इलाज न मिलने पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई
ग्राम चठिया सेवाराम में 10–15 दिनों से घायल नंदी को कई पशु चिकित्सकों को जानकारी देने के बावजूद इलाज नहीं मिल पा रहा था। अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर महामंत्री और मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज आश्रम के महंत अवनीश रतन ने कई बार चिकित्सकों को इसकी सूचना दी, लेकिन उनकी लापरवाही और अनदेखी के कारण नंदी की हालत लगातार बिगड़ती गई।
इस गंभीर स्थिति की जानकारी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को दी गई। सूचना प्रकाशित होते ही चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कई पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और नंदी का इलाज किया। उन्होंने नंदी को गौशाला में भेजने की भी सलाह दी।
फिलहाल नंदी का उपचार चल रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पशु चिकित्सक समय रहते जिम्मेदारी निभाते, तो नंदी की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। लोगों में चिकित्सकों के प्रति नाराजगी और असंतोष व्याप्त है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com