2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

टैंकर से टकराकर 25 फीट खंदक में गिरी बस – 5 लोगों की मौत

हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस काकोरी के गोला कुआं के पास टैंकर से टकराकर 25 फीट खंदक में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को काकोरी सीएचसी और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर, डीएम विशाख जी और डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव राहत कार्य में जुट गए। देर रात तक पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय टीमों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.