इन्वर्टिस विश्वविद्यालय, बरेली में दिनांक 11सितम्बर 2025 को 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने नामांकन समारोह के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव- 2025 के तहत ईच वन प्लांट वन मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नए एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
ईच वन प्लांट वन में 21 यूपी बटालियन के सीटीओ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र रस्तोगी तथा पी.आई. जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। उनके दिशा-निर्देशन में पौधारोपण की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी सीटीओ राघवेन्द्र रस्तोगी के द्वारा अनुशासन, राष्ट्र सेवा तथा प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स को पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहित किया।
एनसीसी में इस प्रकार के कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु समय समय पर ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को प्रबल करती है, बल्कि उन्हें भविष्य में प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। सचिव संतोष कुमार ने बताया कि स्वस्थ वातावरण के लिए प्रकृति के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं महापौर डा. उमेश गौतम एवं कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अन्य विभाग के डीन, विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com