
जनपद पीलीभीत के नदियों के किनारे बसे गांवों के अन्नदाता किसान और श्रमिक भाइयों को बाढ़ से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भूमि कटान, आवासीय क्षति, फसलों का नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, पशुओं की बीमारियाँ और सड़कों के खराब होने जैसी कई चुनौतियों से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
इन समस्याओं के समाधान और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए पीलीभीत सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के निर्देश पर जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं।
राहत सामग्री व स्वास्थ्य शिविर
गांव-गांव में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक संगठन के डॉक्टर प्रथमेश भारद्वाज भी गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
सड़क व पशु चिकित्सा विभाग की सक्रियता
संबंधित अधिकारी खराब सड़कों का सर्वे कर रहे हैं और जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं में फैल रही खुरपा-बुखार जैसी बीमारियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
कृषि और सिंचाई विभाग का सर्वे
कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से किसानों की समस्याओं का सर्वे कर रहे हैं। वहीं सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों को भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा और पुलिस विभाग की भूमिका
बाढ़ के समय से ही पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मदद कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
किसान नेता देव स्वरूप पटेल का अभियान
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों—देवहा नदी, डाम, मझोला, अमरिया, न्यूरिया, ललौरीखेड़ा, मरौरी, बरखेड़ा कला, बीसलपुर, सहित विभिन्न विकासखंडों के गांवों—में जाकर पीड़ितों की समस्याएं सुन और समझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज उनके इस अभियान का अंतिम दिन है और वे रजुआपुर, भौरुआ, भैंसटा, जलालपुर, कांधरपुर, रसूला, सितारगंज, नवदिया, बडेपुरा, हेतमनगरा, अहिरवाडा से होते हुए पीलीभीत जनपद के आखिरी सीमावर्ती गांव दुवहा तक पहुंचेंगे।
देव स्वरूप पटेल ने कहा कि उनका प्रयास है कि माननीय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी के गांवों में आने से पहले ही अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान धरातल पर दिखाई दे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com