उघैती (बदायूं):- इस्लामनगर विकासखंड के गांव करियामई में सोरहा रोड पर स्थित श्री जी कांवेंट स्कूल में 05 सितंबर को टीचर्स डे यानी कि शिक्षक दिवस मनाया गया।बही छात्रों ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के तोहफे इत्यादि देकर उनका आदर सत्कार कर उनका आशीर्वाद लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक कोमल कांत जौहरी ने शिक्षक दिवस के बारे में बिस्तृत जानकारी दी उन्होंने छात्रों को बताया कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था। उन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।पहली बार शिक्षा दिवस वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया गया।उन्होंने अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से मनाने के बजाय शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया।इस पर एक दोहा- “गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आप की, गोविंद दियौ बताय”।यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन को जीवनभर याद रखें।शिक्षक दिवस से बच्चों को अपनी शिक्षकों के प्रति आभार जताने और सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।

























badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com