1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

बदायूं के उसहैत कस्बे में 19 वर्षीय विवाहिता शोबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता रियासत ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात पति अयान ने मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले स्थानीय और फिर बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

शादी को सात महीने हुए थे और तभी से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। मायके पक्ष ने पति अयान, उसकी मां, बहन समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.