10:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: जेल से आने वाले बंदियों के लिए अलग वार्ड, कड़ी निगरानी का इंतजाम

बदायूं जिला अस्पताल में अब जेल से लाए गए बीमार बंदियों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। सात बेड वाले इस वार्ड को विशेष निगरानी में रखा जाएगा, जबकि कुख्यात बंदियों के लिए दो बेड का सुरक्षित वार्ड बनाया गया है।

यह कदम 17 अगस्त को पुलिस कस्टडी से बंदी धीरेंद्र के फरार होने की घटना के बाद उठाया गया है। धीरेंद्र इस्लामनगर पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था, लेकिन अस्पताल से भाग निकला। कुछ घंटों बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

नई व्यवस्था के तहत कुख्यात बंदियों के लिए लोहे के दरवाजे-खिड़की वाला वार्ड बनाया गया है, जिसमें एक बेड बंदी के लिए और एक पुलिसकर्मी के लिए होगा। वार्ड की निगरानी रिटायर्ड मिलिट्री पर्सन द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.