8:42 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली: तेज रफ्तार ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, ड्राइवर की मौके पर मौत

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एयरफोर्स स्टेशन के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार ऑटो पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार कई यात्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें ऑटो की रफ्तार और टक्कर का दृश्य साफ नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.