वेद कथा का समापन
(शुभ संकल्पों के साथ कथा का समापन हुआ )
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थानीय प्रज्ञा यक्ष मंदिर में आर्य समाज के तत्वावधान में चल रही वेद कथा आज सातवें दिन संपन्न हो गई ! अंतर्राष्ट्रीय वेद कथा कर आचार्य संजीव रूप ने श्रद्धालुओं को मर्यादित जीवन जीने का संकल्प कराते हुए कहा “मनुष्य को पूजा पाठ तीर्थ व्रत उपवास नहीं अपितु उसकी ईमानदारी, सच्चाई , कठोर परिश्रम , और भलाई ही भगवान के निकट ले जाती है और परम सुख दिलाती है ! उन्होंने कहा कि सब भगवान की संतान है कोई छोटा और बड़ा नहीं ! किसी को भी प्रधानमंत्री से खुद को बढ़ा नहीं समझना चाहिए और छोटा भी नहीं समझना चाहिए ! प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के लिए समाज के लिए महत्वपूर्ण है ! उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हींग बहुत महंगी होती है लेकिन नमक बहुत सस्ता होता है, सब्जी में हींग महत्व है पर नमक का भी महत्व कम नहीं होता ! युवाओं को उन्होंने सीख देते हुए कहा कि ‘काम कोई छोटा नहीं होता ईमानदारी, लगनशीलता हमें सफलता दिलाती है सुख दिलाती है ! ओमवीर सिंह अशोक कुमार सिंह,अनिल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा का आरंभ कराया ! प्रश्रय आर्य जय , कुमारी तृप्ति शास्त्री, कुमारी ईशा आर्य, कुमारी कौशिकी आर्य ने सुंदर भजन गाए ! कार्यक्रम में विकास कुमार सिंह ,राकेश आर्य ,किशनपाल आर्य,विश्वजीत आर्य,दुर्गेश कुमार सिंह , जयप्रकाश, डॉ विनीत कुमार सिंह,अनुज कुमार सिंह आदि मौजूदरहे । कथा की पूर्णता के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया !






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com