बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की महानगर कार्यकारिणी द्वारा किला छावनी स्थित गणेश मंदिर में राधाष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना रहीं।
भजन गायिका प्रिया पुजारन ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से पूरे प्रांगण को भक्ति रस में डुबो दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण राधा-कृष्ण की भक्ति से सराबोर हो गया। इस दौरान भजन गायिका नैना, माही, भावना मिश्रा और अंजली गुप्ता ने भी सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर राधाष्टमी पर्व को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम में राधा रानी को फलों का नैवेद्य अर्पित कर भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना और जिला अध्यक्ष प्रिया पुजारन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही भजन कीर्तन मंडली को भी उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, जिला अध्यक्ष अमृता सिंह उर्फ प्रिया पुजारन, गायक भावना मिश्रा, नैना शर्मा, अंजली मिश्रा, माही, कमल पंडित, कृष्णा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें ज्योति शर्मा, सुनीता राठौर, अंजू मिश्रा, रुबी गुप्ता, रिंकू गुप्ता, गीता शर्मा, सोनू शर्मा, मुन्नी मिश्रा, माला रानी, राजकुमार, गिरजा आदि प्रमुख रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com