4:01 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गा लो, मुस्कुरा लो, सारी उलझनें मिटा लो कार्यक्रम संपन्न

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में “गा लो, मुस्कुरा लो, सारी उलझनें मिटा लो” कार्यक्रम का आयोजन बरेली स्थित डाइस रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रदेव त्रिवेदी ने की।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ गायक पप्पू खान, कौशिक टंडन, नावेद्र कुमार, राजेंद्र गुलाटी तथा भजन गायिका प्रिया पुजारन अमृता सिंह ने अपने गीतों और भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं मीरा प्रदर्शनी ने राधा रानी के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

ऊर्जा विशेषज्ञ विशेष कुमार ने सकारात्मक ऊर्जा प्रणाली के माध्यम से मानसिक तनाव कम करने और दिमागी नसों पर भार घटाने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के अंत में गायक कलाकारों और अतिथियों को सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर व उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। सभी को ससम्मान भोजन भी कराया गया।

इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक हरी बाबू खंडेलवाल ‘चीनी वाले’, भारतेंदु सिंह, जे.आर. गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, सदस्य रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमृता सिंह उर्फ प्रिया पुजारन, महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता, मीरा प्रियदर्शनी, शकील, पप्पू खान, नवेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, माही इंद्रदेव त्रिवेदी, सत्यवती सिंह, विशेष कुमार, कंचन सिंह, नीतू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.