11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रुदायन – नगर पंचायत रुदायन की स्थिति लंबे समय से चिंताजनक

रुदायन (बदायूँ)
नगर पंचायत रुदायन की स्थिति लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई है। नगरवासी बताते हैं कि श्यामलाल मुंशी के कार्यकाल के बाद अब तक जो भी चेयरमैन बने, उन्होंने केवल विकास का दिखावा किया है। हकीकत यह है कि चेयरमैन बनते ही उनके व्यक्तिगत कार्य पूरे हो जाते हैं, लेकिन जनता की समस्याएँ जस की तस बनी रहती हैं।
रुदायन की सड़कों की हालत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहाँ की कई सड़कें पिछले 25 वर्षों से निर्माण की प्रतीक्षा कर रही हैं। जो सड़कें बनी भी हैं, वे मात्र छह महीने में ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। अफसोस की बात यह है कि जिले का कोई बड़ा अधिकारी कभी मौके पर आकर निरीक्षण नहीं करता।
नगरवासी कहते हैं कि छोटे-छोटे गाँवों की सड़कें बेहतर दिखती हैं, लेकिन नगर पंचायत होते हुए भी रुदायन बदहाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.