मीरासराय में हुई घटना के सम्बन्ध में प्रकाश में आए एक वांछित अभियुक्त को मय आलाकत्ल डन्डा सहित गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14.08.2025 को शाम करीब 08.00 बजे डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मीरासराय में गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें थाना सिविल लाइन पुलिस बल मौके पर पहुचा तो घायल व्यक्ति अजय पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी मीरासराय थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं जो जिला अस्पताल बदायूं लेकर गये है जहां से घायल अजय पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी मीरासराय थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को बरेली रेफर कर दिया था जिसकी दिनांक 18.08.2025 को दौराने इलाज मृत्यु हो गयी । वादी श्री वीरेन्द्र पाल सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी मीरा सराय थाना सि0ला0 बदायूँ की तहरीर के आधार पर दिनांक 14.08.2025 को ही मु0अ0सं0 370/2025 धारा- 109 BNS बनाम सुमित उर्फ समीर सागर पुत्र रामेश्वर नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाईन बदायूं पंजीकृत किया गया । इस अभियोग की विवेचना चोकी कचहरी प्रभारी उ0नि0 चमन गिरि के सुपुर्द की गयी। मजरूब की मृत्यु हो जाने के पश्चात अभियोग में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा धारा 109 बीएनएस का लोप किया गया। दौराने विवेचना घटना कारित करने वाले सह अभियुक्त अतुल कुमार उर्फ अतुल सागर पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाइन बदायूं का नाम प्रकाश में आया । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 370/25 धारा 103(1) व 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अतुल सागर पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाइन बदायूं को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन शेखूपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डन्डा बरामद किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ पर बताया कि साहव दिनांक 14.08.2025 को मेरे भाई सुमित उर्फ समीर सागर ने बन्दू से अजय कुमार पुत्र वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला शिवपुरम जालन्धरी सराय थाना कोतवाली बदायूं को मैने घर मे रखे एक डन्डे से उसके परिवारो के सामने सिर के पीछे मार दिया था फिर वह लोग गाली गलोज करने लगे तो मेरे भाई समीर ने घर में रखी हुई लाईसेन्सी दोनाली बन्दूक जो मेरे पिताजी के नाम है से गोली चला दी जो अजय के सीने में लगी थी फिर हम सब लोग अलग अलग घर छोडकर भाग गये थे, मैने जिस डन्डे से अजय को मारा था वही डन्डा अपनी सुरक्षा हेतु लेकर शेखूपुर की तरफ चले गये थे और फिर रास्ते में काफी लोग आ जा रहे थे इस कराण से मैने उस डन्डे को सोत नदी के पुल से पहले पूर्व पटरी पर झाडियो में फेक दिया था जिसे मैने आपको बरामद करा दिया है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता – 1. अतुल सागर पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाइन बदायूं
अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 370/25 धारा 103(1) /3(5) बीएनएस थाना सिविल लाइन बदायूँ
गिरफ्तारी का स्थान
रेलवे स्टेशन शेखूपुर के पास थाना क्षेत्र सिविल लाईन जनपद बदायूं
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डन्डा
गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम
1.मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक 2.. उ0नि0 चमन गिरि 3. . का0 1158 गोविन्द्र कुमार 4. का0 1069 हरिकेश कुमार
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com