1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – तहसील प्रशासन ने बड़े बकायेदारों को नोटिस चस्पा किया

आसफपुर / बिसौली ( बदायूं ) – बिसौली क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव नूर नगर कौड़ियां में कृषक रामकृष्ण पुत्र कोमिक सिंह सहित एक अन्य बड़े बकाएदार पर विधिक कार्यवाही करने से पूर्व नोटिस चस्पा किया गया ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने राजस्व टीम के साथ गांव के दो बड़े बकायेदारों को सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर उन्हें अपना बैंक ऋण नियत समय से चुकाने के लिए आगाह किया ।
अन्यथा की स्थिति में बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क करने की विधिक चेतावनी दी है ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाष कुमार द्विवेदी , लोन अधिकारी देव रस्तोगी , लेखपाल मोहित शर्मा , संग्रह अमीन आराम सिंह , रिकवरी एजेंट प्रदीप कुमार सिंह , रामकुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति को चिन्हित कर बैनर तले लाल झंडी गाड़ दी जिससे बड़े बकायेदारों के लिए यह विधिक कार्यवाही गांव में चर्चा का विषय है ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीदार गिरिजा शंकर यादव ने दी
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.