5:48 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने किया गंगा महारानी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत ने गंगा महारानी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

ट्रस्ट के महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि वर्षों से परंपरानुसार भाद्र कृष्ण पक्ष एकादशी को बरेली मलूकपुर स्थित श्री गंगा महारानी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाती है।

यह शोभायात्रा श्री गंगा महारानी मंदिर से प्रारंभ होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारपुर ढाल, क़ुतुबखाना चौराहा, अलमगीरगंज, कालीबाड़ी, सब्जी मंडी, सिटी रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए कुंवरपुर स्थित मंदिर पर समापन हुई।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तगणों ने फूलों की वर्षा कर गंगा महारानी का स्वागत किया। साथ ही तरह-तरह के मिष्ठानों और हलवा-चने का भोग लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया।

इसी क्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने भी रथ पर विराजमान गंगा महारानी की आरती की, मिष्ठान भोग अर्पित किया और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, महामंत्री नरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक हरी बाबू खंडेलवाल ‘चीनी वाले’, भारतेंदु सिंह, जे.आर. गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, चंद्र प्रकाश, भीकम सिंह, विवेक सिंह पुजारी, अमृता सिंह उर्फ़ प्रिय पुजारन सहित कई सदस्यगण मौ

जूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.