इस्लामनगर : रामलीला महोत्सव को लेकर कस्बे में स्थित आर्य कन्या इन्टर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को श्री रामलीला समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव सक्सेना ने की। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप गुप्ता एडवोकेट, महामंत्री पद के लिए प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद शंखधार कल्लू को चुना गया। मेला इंचार्ज पद पर संजीव गुप्ता पप्पू दादा और ठाकूर राजवीर सिंह के लिए संयुक्त रूप से चुना गया। कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता बने। कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया शीघ्र ही पूरी कमेटी गठन कर सभी पदाधिकारी व सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। और इस बार रामलीला महोत्सव के अवसर पर रामलीला मैदान में लगने वाले दशहरा मेले के लिए विशेष तौर से आकर्षित किया जाएगा। इस मौके पर राजीव मित्तल, संजीव वैश्य, सभासद मुकेश गुप्ता, ओम मिश्रा, मृदुल गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, राहुल रस्तोगी, गौरव गुप्ता, ललित गुप्ता आढ़ती सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com