6:41 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गुजरात के वडनगर भ्रमण हेतु दो छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

बदायूँ : 18 अगस्त। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के दो छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित प्रेरणा : एक प्रायोगिक कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है। यह दोनों छात्र-छात्राएँ आगामी 14 से 20 सितम्बर 2025 तक गुजरात के वडनगर स्थित प्रेरणा केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। चयनित छात्रों में वशिष्ठ पाल, राजकीय हाईस्कूल खुनक (ग्रामीण क्षेत्र) से ओबीसी वर्ग के छात्र हैं तथा शीतल, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, बदायूँ (शहरी क्षेत्र) से एससी वर्ग की छात्रा हैं।
इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। चयनित विद्यार्थियों के साथ एक महिला अभिभावक-शिक्षिका भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी, जिनका नामांकन एवं अनुमोदन की कार्यवाही जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से की जाएगी। कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अभिभावकों की सहमति, चिकित्सीय परीक्षण, यात्रा संबंधी विवरण एवं अन्य औपचारिकताओं की पूर्ति संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा की जाएगी। इस चयन से जनपद बदायूँ के शिक्षा जगत में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है और यह उपलब्धि जिले के लिए गौरवपूर्ण है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.