7:33 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत। राजू राठौर बने भारतीय सुभाष आर्मी (उ.प्र.) के प्रदेश संगठन मंत्री

राजू राठौर बने भारतीय सुभाष आर्मी (उ.प्र.) के प्रदेश संगठन मंत्री

पीलीभीत। भारतीय सुभाष आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह राठौर ने संगठन में निष्ठा एवं लगन को देखते हुए जनपद पीलीभीत के ग्राम करमापुर माफी, पोस्ट रोहनिया, तहसील बीसलपुर निवासी राजू राठौर पुत्र श्री भीमसेन को प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया है।

मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि राजू राठौर संगठन को अपनी निष्ठा एवं समर्पण से मजबूत करेंगे और समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को दूर करने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।

जिम्मेदारी मिलने पर राजू राठौर ने कहा कि—
“मैं संकल्प लेता हूँ कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊँगा। संगठन की नीतियों पर कार्य करते हुए न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में सभी वर्गों की आवाज बनकर खड़ा रहूँगा।”

प्रदेश संगठन मंत्री के मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.