बीसलपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा की नगर बीसलपुर और नगर पूरनपुर टीम की संयुक्त बैठक नगर में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और ऊँचाई तक ले जाने, समाज सेवा के कार्यों को गति देने, गौमाताओं की सेवा व रक्षा करने, गरीबों को उनका हक दिलाने और पीड़ितों की मदद करने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन गांव-गांव और कस्बों तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा।
बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, युवा नगर अध्यक्ष दीपक मौर्य, रवि प्रकाश, अनूप शर्मा वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री महन्त मुकेश गोस्वामी, नगर मंत्री शिवम गंगवार, कार्यालय प्रभारी पिंटू सक्सेना, पीयूष गंगवार, पूरनपुर टीम से जिला मंत्री शेखर पाण्डेय, युवा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, युवा नगर महामंत्री सर्वेश जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एकजुट होकर यह तय किया कि घायल गौमाताओं के उपचार व देखभाल के लिए विशेष दल तैयार किया जाएगा, गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद के लिए कोष बनाया जाएगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि महासभा केवल विचारधारा का मंच नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने वाला सक्रिय संगठन है। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अंत में सभी ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com