देशभक्ति कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा
बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ध्वजारोहण डॉ मनीष शर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब बरेली एवं विद्यालय अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल व्यवस्थापक एवं बाल कल्याण समिति के मंत्री श्री दिनेश मलिक ने किया स्वतंत्रता दिवस पर भैया बहनों ने आकर्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया ।
78 वर्ष मिली आजादी का उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनीष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम स्वतंत्र जरूर हुए हैं लेकिन हमें अभी और विकसित होने की आवश्यकता है जिससे हमारा देश शीर्ष स्थान को प्राप्त हो सके।
वंशिका गंगवार सहित श्री शर्मा और आराध्या शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में जानकारी दी तिरंगा अभिनय गीत, काव्यावली, सहित और एल.के.जी के शिशु ओम श्रीवास्तव ने अपने देशभक्ति गीत से समा बांध दी दर्शक इतने मंत्र मुग्ध हो गए की तालिया की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, तुलसीराम शर्मा, अरुण जी श्रीवास्तव एवं अवनेंद्र शास्त्री पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, अजय सिंह सेक्शन ऑफिसर गृह मंत्रालय ,अनुज शर्मा, जलज चौधरी आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्री राम किशोर श्रीवास्तव ने किया मंच की संगीत व्यवस्था श्रीमती अलका नवीन ने की, कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने किया और भविष्य में सभी कार्यक्रमों में आते रहने का आह्वान किया।
उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com