कटरा : श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायूं के अध्यक्ष श्री संजय पराशरी को उनकी संस्था द्वारा हर साल बालटाल मे शिव भक्तों की सेवा, निशुल्क भंडारे के आयोजन और सामाजिक कार्यों के लिए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री पराशरी ने कहा कि की बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान निशुल्क भंडारे का आयोजन लगातार 19 सालो से संस्था द्वारा किया जा रहा है।
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सेवा करने का अपना ही आनंद है। संस्था के सदस्यों, कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग इस दौरान मिलता है जिससे एक टीम की तरह हम सब पूरी यात्रा के दौरान कार्य करते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि सालों बाद प्रदेश के उप राज्यपाल द्वारा सम्मान पाकर गौरवांवित हूँ। इस सम्मान के लिए सभी शिव भक्त, कार्यकताओं, मित्रों का धन्यवाद।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com