10:30 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि शिक्षा संस्थान हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि संगठन के द्वारा ‘महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन MRCC’ के अंतर्गत ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

आज दिनांक 13/08/2025 को महर्षि शिक्षा संस्थान हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि संगठन के द्वारा ‘महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन MRCC’ के अंतर्गत ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूँ के प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र – छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। इन प्रतियोगिताओं में समूह गीत एवं एकल गीत में देश भक्ति गीत, भजन एवं रामचरितमानस की पंक्तियां गाकर सुनाई गई। इसी के साथ समूह नृत्य, एकल नृत्य में राधा कृष्ण के भजन पर नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडल की प्रस्तुति भी सम्मिलित रही। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। विद्यालय में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य के. के वर्मा जी द्वारा सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.