10:21 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डॉ. प्रेमपाल भारती को अखिल भारत हिंदू महासभा ने मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया

मरौरी (पीलीभीत)। अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए डॉ. प्रेमपाल भारती को मरौरी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन ने डॉ. प्रेमपाल भारती के सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. भारती लंबे समय से हिन्दुत्व की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना, गौसेवा, मंदिरों की सुरक्षा, युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना और सनातन संस्कृति की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि मरौरी जैसे क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के लिए यह नियुक्ति बेहद जरूरी थी और डॉ. भारती इसके लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं। बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और संगठन को ऊंचाई पर ले जाने की कामना की। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रेमपाल भारती का स्वागत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.