1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बीसलपुर में चला सदस्यता अभियान, कोचिंग सेंटरों में युवाओं को जोड़ा

बीसलपुर में चला सदस्यता अभियान, कोचिंग सेंटरों में युवाओं को जोड़ा गया

नगर बीसलपुर में आज सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की चेतना जगाकर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

अभियान की अगुवाई नगर मंत्री अंशुल गंगवार ने की, जिनके साथ नगर आंदोलन प्रमुख अजीत कुमार, नगर खेल संयोजक अभी सिंह भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इन पदाधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया और सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर कुनाल गंगवार, सुमित और आकर्ष गंगवार जैसे जुझारू कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सराहनीय रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ युवाओं को प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में और भी विस्तार लेगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.