10:09 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- उमेश बाबू बने मेला श्री रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष

अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी
नगर के नारायण ग्रीन हाउस में मेला श्री रामलीला महोत्सव 2025 हेतु एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला श्री रामलीला महोत्सव हेतु उमेश बाबू वार्ष्णेय को अध्यक्ष, विनोद पालीवाल को प्रबंधक, अजीत गुर्जर को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी ,डॉक्टर श्रीकृष्ण गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव डीआर को संरक्षक, लोकेश बाबू को संयोजक, दीपक चौहान, अजय प्रताप, शेखर सक्सेना ,आदित्य माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र वार्ष्णेय को मंत्री, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, प्रखर महेश्वरी को सह मंत्री व विवेक राठी को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। अध्यक्ष उमेश बाबू वार्ष्णेय ने बताया श्री रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें रामलीला, रासलीला ,रावण वध तरह-तरह के झूले, खेल तमाशा काला जादू सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.