8:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क पर बैठे गाय के बछड़े को डीजे लदे वाहन ने कुचला घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

चालाक ने बछड़े के साथ क्रूरता की सारी हदें की पार

 

कुंवर गांव।सड़क पर बैठे एक गाय के बछड़े को गाड़ी ने कुचल दिया पहिया बछड़े के ऊपर चढ़ने के बाद चालक उसको कुचलता हुआ चला गया जिससे उसकी मौत हो गई ।

घटना कुंवर गांव थाना क्षेत्र के थाने से चंद कदम दूरी की है जहां रविवार रात गाय का एक बछड़ा सड़क पर बैठा था बदायूं की तरफ से एक गाड़ी आई जिसमें डीजे लदा हुआ था ।गाड़ी कावड़ियों की बताई जा रही जो आंवला की तरफ को जा रही थी । गाड़ी तेज रफ्तार थी चालक ने सड़क पर बैठे बछड़े पर गाड़ी चढ़ा दी कुछ समय के लिए गाड़ी रुकी इस दौरान गाड़ी के नीचे बछड़े ने उठने का प्रयास किया लेकिन चालाक ने दुबारा गाड़ी चढ़ाते हुए आंवला की तरफ को भाग गया । मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई बछड़े का शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा । सुबह लोगों ने देखा तो बछड़े के शव को कुत्ते नोच खा रहे थे कुछ समय बाद पुलिसकर्मी पहुंच गए जिन्होंने बछड़े के शव को गड्ढे में दफन करा दिया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वीडियो देखने के बाद पता लगा कि गाडी़ चालक ने बछड़े के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी ।गाड़ी रोककर बछड़े को गाड़ी के नीचे से निकाला भी जा सकता था ।रात में बरसात होने व गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी का नम्बर स्पष्ट नहीं दिख सका और न ही कोई पुलिस कार्यवाही हो सकी ।।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.