1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – जिले में नर्सिंग होम की आड़ में मरीजों की सेहत से खिलवाड़ ?

जिले में बिना मानक के चल रहे 200 से अधिक नर्सिंग होम, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे सवाल।

बदांयू 3 अगस्त।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नर्सिंग होम में मरीजों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। नर्सिंग होम न प्रशिक्षित डॉक्टर और न ही मरीजों को उचित इलाज की व्यवस्था है। जिले में संचालित 200 से अधिक नर्सिंग होम संचालित हैं। इसमें अधिकांश बिना किसी मान्यता और जरूरी स्वास्थ्य सुविधा के बगैर सालों से चल रहे हैं। ये स्वास्थ्य विभाग पर सवाल हैं।

बदांयू के अंदरूनी इलाकों से लेकर हाइवे पर बड़ी संख्या में नर्सिंग होम बिना मानक के चल रहे हैं। कई संस्थानों के पास प्रशिक्षित स्टाफ, इमरजेंसी सुविधाएं, जीवन रक्षक उपकरण और क्लीनिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं है, फिर भी यह खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कई नर्सिंग होम में डॉक्टरों के न पहुंचने पर मजबूरी में परिजन ही मरीज की पीड़ा कम करने के लिए ईलाज के जनत करने लगते है।

ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं के हालत बहुत खराब हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह स्थिति संभव नहीं है। हर गली और मुख्य मार्गों पर अवैध नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर लूट मची है, लेकिन विभाग जानकर भी आंखें मूंदे बैठा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती और नोटिसों का दौर चलता है। जांच की फाइलें तैयार होती हैं लेकिन न तो ठोस कार्रवाई होती है और न ही दोषियों पर कोई सख्त कदम उठाया जाता है।

विभागीय गाइडलाइन के अनुसार किसी भी नर्सिंग होम को चलाने के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ, 24 घंटे आपातकालीन सुविधा, ऑक्सीजन सपोर्ट और उपकरण, साफ-सफाई और मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण, भवन की अनुमति और फायर सेफ्टी जैसे मापदंड जरूरी हैं। लेकिन यहां प्रसव, पथरी समेत अन्य आपरेशन आपरेशन थियेटर के बगैर कर दिए जाते हैं। इससे मरीजों की जान संकट में पड़ जाती है।

ऐसे बिना मानक नर्सिंग होम पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एमबीबीएस या बीएमएस के डॉक्टरों को नर्सिंग होम संचालित करने के लिए बकायदा पंजीकृत कराने की नोटिस दी जाती है। ब्लाकवार ऐसे नर्सिंग होम की माॅनिटरिंग के लिए टीम बना दी है।
डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.