2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हुक्काबार केस में नया खुलासा: ‘शिवम’ बनकर अरबाज ने की नाबालिग से दरिंदगी, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बदायूं – शहर के चर्चित हुक्काबार केस में एक बार फिर सनसनीखेज मोड़ आ गया है। 2022 में बंद हो चुके हुक्काबार के संचालक अरबाज पर अब एक नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म, धर्मांतरण और ब्लैकमेल का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरबाज पूर्व में भी जेल जा चुका है और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल पुलिस उसकी दोबारा तलाश में जुट गई है।

पीड़िता के अनुसार, जुलाई 2022 में उसकी सहेली उसे नई सराय पुलिस चौकी के पास स्थित एक हुक्काबार में लेकर गई थी। वहां एक युवक से मुलाकात हुई, जिसने खुद को ‘शिवम उर्फ बाबी’ बताया। उसके हाथ में कलावा और माथे पर तिलक था, जिससे वह हिंदू प्रतीत होता था। धीरे-धीरे आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई और 14 सितंबर 2022 को उसे दिल्ली ले गया, जहां नशा देकर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अरबाज ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जब उसने इंकार किया तो मारपीट की गई। आरोपी मांस खिलाता था, मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ पढ़ने को मजबूर करता था और दरगाहों पर भी ले जाता था।

FIR के मुताबिक, इस हुक्काबार में फैज खान, रियान पठान और अदनान जैसे कई युवक आते थे, जो नशा देकर हिंदू लड़कियों को फंसाते थे। फिर उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित गैंग था, जिसका मकसद लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण और यौन शोषण करना था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.