उझानी बदांयू 1 अगस्त।
नगर के एक भाजपा नेता पर मारपीट के मामले में फैसला कराने को दस हजार रुपए लेने का आरोप लगाने वाले अमित कुमार ने चार घंटे बाद पलटी मार ली, उसने नेताजी को रूपये ना देने का एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है।
आज शाम एक भाजपा के नेता पर मारपीट का फैसला कराने की एवज दस हजार रुपए लेने का आरोप लगाने वाले अमित ने अपनी शिकायत वापस ले ली है व दूसरी में लिखा कि उसने किसी के दबाव में ब्यान दिया था। नेताजी ने मुझसे रूपए नही लिए। मैंने किसी के दवाब में ब्यान व शिकायती पत्र दिया है।
चार घंटे बाद ही शिकायत कर्ता ने पाला बदल लिया कहा कि भाजपा नेता की छवि खराव करने को मुझ पर दवाब बनाकर ब्यान दिलाया गया। बहरहाल जो भी हो यह बात गलत है कि किसी पर झूठा इल्जाम लगाकर उसे बदनाम किया गया , कायदे में गलत ब्यानवाजी करने वाले के खिलाफ पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए जो आगे किसी की इमेज खराव ना हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com