शोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
संगठन के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लोधी राजपूत समाज के नाबालिग लड़के संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जाटव समाज को जातिसूचक गन्दी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं ।भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के जाटव समाज के लोगों में राजपूत समाज के प्रति आक्रोश पनप रहा है । संगठन के लोगों ने दोनों युवकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है । वीडियो पुलिस के पास पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है दोनों युवक क्षेत्र के गांव भांसी के सगे भाई और जाति से लोधी राजपूत बताए जा रहे हैं ।जिन्होंने जाटव समाज को गन्दी गालियां देने के बाद वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है ।।
इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि मामला थाने आया है जांच की जा रही है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com