रायबरेली के उधनपुर गांव में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल हालत के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। गदागंज थाना क्षेत्र के इस गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में धान के पौधे लगाकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
