बदांयू 20 जुलाई।
उसावां कस्बे की श्री राम नगर कालोनी निवासी अंकित 28 व रंजीत 26 बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। बीती रात बिजनौर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला गांव के पास तेज गति से आ रही बाइक रात दो बजे डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक 100 से ज्यादा की स्पीड पर थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए वहीं परिजनों को मोबाइल से सूचना दी है। दोनों जवान मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com