11:16 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन कन्विक्शन

*पुलिस महानिदेशक महोदय,उ0प्र0 के आदेश से संचालित “” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण में बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी से अवैध मादक पदार्थ 06 किलो डोडा छिल्का में संलिप्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय ,बदायूँ द्वारा 2 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*

थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 547/2018 धारा 8/15 NDPS एक्ट बनाम महेन्द्र कश्यप पुत्र लोखीराम निवासी ग्राम कनकपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ की विवेचना उप निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह द्वारा की गई। विवेचना की कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय,उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल जनपद बदायूं व पैरोकार हे0का0 प्रेमपाल थाना दातागंज द्वारा मा0 न्यायालय NDPS कोर्ट/ADJ9,बदायूँ में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनाँक 19.07.2025 को मा0 न्यायालय NDPS कोर्ट/ADJ9,बदायूँ द्वारा अभियुक्त महेन्द्र उपरोक्त को धारा 8/15 NDPS एक्ट के अपराध में 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा पैरवी करने वाले पैरोकार हे0का0 प्रेमपाल थाना दातागंज तथा लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार सिंह एवं विवेचक उप निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.