4:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – विधुत विभाग का लगा बिल सुधार कैम्प, सबसे ज्यादा शिकायत स्मार्ट मीटर की

उझानी बदांयू 19 जुलाई।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के द्वारा निर्धारित 3 दिवसीय बिल सुधार कैंप का आयोजन आज विद्युत वितरण मंडल बदायूँ के उझानी खण्ड अंतर्गत उझानी उपखण्ड कार्यालय पर किया गया।

जिसमे अब तक कुल 181 शिकायते पंजीकृत हुई जिनमे बिल से संबंधित 164 शिकायत आयी जिनमे से सभी का मौके पर समाधान किया गया, मीटर खराब होने की 09 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया साथ ही 1 शिकायत मीटर नंबर अपडेट की, एवं दो शिकायत लोड कम करने क़ी, 3 मोबाइल नंबर लिंक करने क़ी आयी जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया,साथ ही 2 शिकायते चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई जिनको अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक अभियंता मीटर को भेजा जा रहा है। जिनका सफ्ताह के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
साथ आज के कैंप में 156उपभोक्ताओं से 8.65 लाख क़ी राजस्व वसूली भी हुई।—————++++++
अपील-उझानी क्षेत्र क़ी जनता से अपील यह कैंप दिनाँक 21/07/2025 एवं 22/07/2025को भी उपखण्ड कार्यालय उझानी एवम सहसवान में आयोजित किया जायेगा अपनी किसी भी शिकायत के निस्तारण हेतु उपखण्ड कार्यालय आकर अपनी शिकायत पंजीकृत कराये. आज के कैंप में डी के गुप्ता अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड उझानी , प्रशांत वार्ष्णेय उपखण्ड अधिकारी
विद्युत वितरण उपखण्ड उझानी , अवर अभियंता शिव सारण उझानी , बिलिंग बाबू देवेश ,बिलिंग बाबू पंकज सिंह आदि उपस्थिति रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.