प्रयागराज। शुक्रवार को सरायं ख्वाजा मऊआइमा क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया जब जुमे की नमाज अदा करके लौट रहे नमाजियों और कांवड़ यात्रा में शामिल DJ बजा रहे कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नमाज के बाद जब नमाजी मस्जिद से निकल रहे थे, तभी उसी रास्ते से DJ बजाते हुए कांवड़िए गुजर रहे थे। नमाजियों ने तेज आवाज का विरोध करते हुए DJ धीमा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते धक्कामुक्की और हंगामे में बदल गई।
हालात बिगड़ते देख दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ देर तक झड़प की स्थिति बनी रही।
फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com