महेवा क्षेत्र के दाँदरपुर गांव में कथित रूप से जाति छुपाकर धार्मिक आयोजन कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है।
एडीजे-7 राखी चौहान की अदालत ने आरोपियों पर आर्थिक लाभ के लिए फर्जी दस्तावेज प्रयोग करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप गंभीर माना है। कोर्ट ने पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए हैं।
वहीं कथावाचक पक्ष के अधिवक्ता का कहना है कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में है और अब उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com