12:16 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हरिद्वार- पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच टकराव

हरिद्वार/देहरादून : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा जोरों पर है, लेकिन इस बार यात्रा के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई वीडियो में उत्तराखंड पुलिस कांवड़ियों के साथ धक्कामुक्की और लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान कुछ को लाठियों से मारते भी नजर आ रहे हैं। ये दृश्य लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर देखने को मिल रही है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी सरकार में ऐसी धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ ऐसी सख्ती क्यों बरती जा रही है। आखिर भीड़ नियंत्रण के नाम पर आस्था पर लाठी क्यों चलाई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.